उत्तराखंड देहरादून सियासत

पीएनबी ने उत्तरकाशी आपदा राहत हेतु मुख्यमंत्री को दिया ₹1 करोड़ का योगदान”

Spread the love

पीएनबी ने उत्तरकाशी आपदा राहत हेतु मुख्यमंत्री को दिया ₹1 करोड़ का योगदान”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पंजाब नेशनल बैंक से आए प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹ 1 करोड़ का योगदान प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पति से तकरार... और फिर गंगनहर में समा गई मां-बेटी, मासूम को सीने से लगाकर लगा दी छलांग

मुख्यमंत्री ने पीएनबी द्वारा दिए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह राशि आपदा प्रभावित परिवारों के त्वरित सहायता और पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा संकट की घड़ी में संस्थाओं एवं संगठनों का इस प्रकार आगे आना समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहर होंगे स्वच्छ, स्मार्ट और आत्मनिर्भर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने बताया कि धराली क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

इस अवसर पर अपर सचिव  मनमोहन मेंनाली, पंजाब नेशनल बैंक के जी.एम  अनुपम, ए.जी.एम अजित कुमार उपाध्याय, चीफ मैनेजर  सर्वेश मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर