उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: 17-18 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात संभव

Spread the love

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: 17-18 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात संभव

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार से मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट सिटी के कॉन्सेप्ट को पहाड़ के तीन शहरों में ले गए सीएम

विशेष रूप से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को भी स्थिति लगभग ऐसी ही रहेगी, जबकि 19 से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, पति समेत कई लोगों पर FIR सार्वजनिक स्थान पर हंगामा पड़ा भारी — ज्योति अधिकारी समेत कई लोगों पर केस दर्ज

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव का तापमान पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उधर रविवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक खिली धूप ने गर्मी का अहसास कराया। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक बढ़कर 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बढ़कर 11.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण से धामी का संदेश: विकास, रोजगार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड पर फोकस