उत्तर प्रदेश क्राइम

दर्दनाक सड़क हादसा  कार ने ट्रक को पीछे से  मारी टक्कर  हादसे में 6 लोगों की हुई मौत।

Spread the love

दर्दनाक सड़क हादसा  कार ने ट्रक को पीछे से  मारी टक्कर  हादसे में 6 लोगों की हुई मौत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कार सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

 

 

पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। जानकारी के अनुसार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार के निकट हुए हादसे में शाहदरा निवासी छह दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

 

 

मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक 22 टायरा ट्रक संख्या PB10ES 6377 मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। यहां छपार के निकट सियाज कार नंबर DL2CBD/8302 पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  DM के निर्देश पर छापेमारी: बिना पंजीकरण चल रहे 44 होम स्टे बेनकाब

 

 

 

हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। क्रेन की मदद से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकलवाया गया। कार में सवार सभी छह लोगो की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिए है। पुलिस का कहना है कि ओवर स्पीड के कारण हादसा हुआ है। मृतक दिल्ली शाहदरा के रहने वाले हैं, सभी आपस में दोस्त थे। उनके नाम इस प्रकार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट