उदयपुर क्राइम राजस्थान

दुखद : 9 साल के बच्चे को बचाने के लिए मां ने कुएं में लगाई छलांग, एक बेटा और बेटी भी पीछे-पीछे कूदे।

Spread the love

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

उदयपुर- 9 साल के बच्चे को बचाने के लिए मां ने कुएं में छलांग लगा दी। मां को कूदता देख 6 साल का बेटा और 3 साल की बेटी भी कुएं में कूद गई। कुएं में गिरने से चारों की मौत हो गई। घटना उदयपुर के नया थाना क्षेत्र के बछार गांव में मंगलवार दोपहर को हुई। नाई थानाधिकारी श्यामसिंह रत्नू ने बताया कि 9 वर्षीय बेटे अजय को बचाने के क्रम में उसकी मां नवली बाई (30), पत्नी दिताराम गमेती व मयंक-चंचल कुएं में कूद गए. कुएं में 8 फीट पानी होने से चारों की डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  “स्कूल नहीं, शॉपिंग मॉल!” निजी स्कूलों की मनमानी पर बड़ा एक्शन।

 

 

सूचना पर पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया। मृतका का पति दीता मजदूरी करता है और घटना के समय घर पर नहीं था। सूचना पर दीता घर पहुंची तो पत्नी व तीनों बच्चों को मृत देखकर बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर स्टेशन पर बंद मिले CCTV, नंदा देवी एक्सप्रेस से महिला रहस्यमय तरीके से लापता

 

 

हादसे की सूचना पर विधायक फूलसिंह मीणा, कांग्रेस नेता विवेक कटारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विधायक मीणा ने कलेक्टर ताराचंद मीणा से बात की है। परिवार को दुर्घटना बीमा योजना व अन्य योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता देने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

 

फिलहाल पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।