क्राइम बाजपुर

खनन माफिया ट्रैक्टरों से अटैच कर वाटर पंप के माध्यम से अवैध खनन कर रहे हैं उनके खिलाफ अभियान चलाते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा एसडीएम।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

बाजपुर।सुल्तानपुर पट्टी स्थित कोसी नदी में अवैध खनन की सूचना मिलने पर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने साथ में लेखपाल को लेकर छापामार अभियान चलाया।जिसमें रामकिशोर के खनन पट्टे का आज शुभारंभ लेवर के साथ लीगल तरीके से किया गया है। कोसी पार बाजार गेट से मुकंदपुर बेगमाबाद तथा निगम घाट से आगे तक खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से वाटर पंप लाकर ट्रैक्टरों की मदद से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है लगभग 40 से लेकर 70 फीट गहरे खड्डे खनन माफियाओं द्वारा कर दिए गए हैं।जिसको लेकर लीगल खनन करने वालों में आक्रोश पनप रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस।

 

 

उन्होंने तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट से ट्रैक्टरों से अटैच कर वाटर पंप से अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कहा बननाखेड़ा क्षेत्र से लेकर सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र तक कोसी दाबका का क्षेत्र में ट्रैक्टर एवं पोकलैंड मशीन जेसीबी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है किसी भी कीमत पर इनसे खनन नहीं करने दिया जाएगा और जो लोग ट्रैक्टरों की मदद से कोसी पार क्षेत्र में वाटर पंप लगाकर अवैध रूप से खनन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा

 

 

उन खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और उनके खिलाफ खनन अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।खनन माफिया को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा जो लोग लीगल तरीके से प्रशासन की सुकृति पर खनन करेंगे उन्हीं को ही खनन करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।