उत्तराखंड क्राइम रामनगर

5 साल से फरार इनामी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में, रामनगर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार।

Spread the love

5 साल से फरार इनामी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में, रामनगर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर: उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत रामनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। 5 साल से फरार ₹5000 के इनामी अपराधी शाकिर हुसैन को पानीपत, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री धामी की पैनी नजर, ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में की गई। व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 मार्च 2025 को शाकिर हुसैन पुत्र साबिर हुसैन निवासी शक्तिनगर पूछड़ी, रामनगर (वर्तमान पता: दत्ता कॉलोनी, असंत रोड, पानीपत, हरियाणा) को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास से बनेगा विकसित भारत: मुख्यमंत्री धामी

अपराध एवं मामलों का विवरण:

अभियुक्त शाकिर हुसैन विभिन्न मामलों में दोषसिद्ध है, जिसमें शामिल हैं:
🔹 फौ0वा0सं0 25/19 सरकार बनाम शाकिर अंसारी
🔹 MCC NO 88/21 सरकार बनाम शाकिर हुसैन
🔹 CC NO 489/19 जैनव बनाम शाकिर (धारा 138, NI ACT)
🔹 मु0अ0सं0 216/22 धारा 406/420 भादवि – जिसमें ₹5000 का इनाम घोषित था।

यह भी पढ़ें 👉  *40 दशकों से भी पुरानी परंपरा आपसी प्रेम और विश्वास से बदली, CM धामी की अपील का दिखा असर* *मुस्लिम समाज ने दिखाई जिम्मेदारी व एकता, मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा की नमाज़* *SSP मंजूनाथ टीसी की रणनीति और संवाद नीति से जिलेभर में बना सौहार्दपूर्ण माहौल*

गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है

गिरफ्तारी टीम:

1️⃣ व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल
2️⃣ हे0कानि तालिब हुसैन
3️⃣ हे0कानि नसीम अहमद
4️⃣ कानि0 विपिन शर्मा
5️⃣ कानि0 महबूब आलम

उत्तराखंड पुलिस का यह अभियान अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प को दर्शाता है।