उत्तर प्रदेश क्राइम

ट्रक और कार की टक्कर में मौत, दो गंभीर घायल; पुलिस चालक की तलाश में”

Spread the love

ट्रक और कार की टक्कर में मौत, दो गंभीर घायल; पुलिस चालक की तलाश में”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर दलतपतपुर जीरो प्वाइंट पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार रोहताश और उसकी साली मीनाक्षी की मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक की पत्नी और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 पुलिस की वर्दी को चुनौती दोगे… तो कानून तुम्हारी अकड़ तोड़ देगा* *👊 SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती के आगे नहीं चली धमकी, सरकारी काम मे बाधा, आरोपी गिरफ्तार, कार सीज*

 

 

रामपुर के टांडा के मुकुटपुर गांव निवासी रोहताश उर्फ राहुल कुमार (32) बुधवार शाम पत्नी मोनिका (30), बहन सरिता (28) और साली मीनाक्षी (22) के साथ भोजपुर के हटहट गांव स्थित रिश्तेदार के घर पर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दलपतपुर जीरो प्वाइंट से मुरादाबाद की ओर मुड़ते समय विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसका दरवाजा लॉक हो गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मूंढापांडे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोहे के रॉड से कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट क्षेत्र में पर्यावरण संकट, जंगलों में छोड़ा जा रहा गंदा पानी।

 

डॉक्टरों ने देखने के बाद रोहताश और उनकी साली मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया। मीनाक्षी रामपुर जिले अजयपुर थाना गंज की रहनेवाली थी। रोहताश की पत्नी माेनिका और बहन सरिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पंकज आत्महत्या प्रकरण में सियासत तेज, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

 

पुलिस की पूछताछ से पता चला कि रोहितास हरियाणा की एक निजी कंपनी में काम करता था लेकिन अवकाश लेने के कारण शादी के बाद से वह घर रह रहा था। उसकी शादी पांच माह पहले हुई थी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घटना से परिजनों को अवगत करा दिया है।