उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

दीपावली से पहले नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा — भीमताल में दो तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार

Spread the love

दीपावली से पहले नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा — भीमताल में दो तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल। दीपावली पर्व से पूर्व जनपद नैनीताल पुलिस नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही है। एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *40 दशकों से भी पुरानी परंपरा आपसी प्रेम और विश्वास से बदली, CM धामी की अपील का दिखा असर* *मुस्लिम समाज ने दिखाई जिम्मेदारी व एकता, मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा की नमाज़* *SSP मंजूनाथ टीसी की रणनीति और संवाद नीति से जिलेभर में बना सौहार्दपूर्ण माहौल*

इसी क्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक  जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा सीओ भवाली श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री संजीत राठौड़ के नेतृत्व में भीमताल पुलिस टीम ने 13 अक्टूबर को सलड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्कूटी (UK01D–8099) को रोका। तलाशी में स्कूटी सवार दो युवकों — अविनाश कुमार पुत्र श्याम लाल (24 वर्ष) एवं कलमेश कुमार पुत्र जमन राम (30 वर्ष), दोनों निवासी खत्याड़ी, अल्मोड़ा — के पास से 4.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन का आयोजन

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना भीमताल में मुकदमा संख्या 66/2025, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक वनभूलपुरा निवासी अमन नामक व्यक्ति से ₹3,000 प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदकर अल्मोड़ा ले जा रहे थे। अमन की संलिप्तता की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा

गिरफ्तारी टीम:
थानाध्यक्ष श्री संजीत राठौड़, उ.नि. महेन्द्र राज सिंह, कानि. मनोज पंत, कानि. रविशंकर पाठक, का. नरेन्द्र राणा।

बरामदगी: 4.92 ग्राम अवैध स्मैक एवं स्कूटी संख्या UK01D–8099।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि त्योहारों के दौरान नशे के सौदागरों और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जिले में शांति और सुरक्षा बनी रहे।