उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

अब हर वाहन की डिजिटल एंट्री-एग्जिट, AI कैमरों से ट्रैफिक और सुरक्षा होगी मजबूत।

Spread the love

अब हर वाहन की डिजिटल एंट्री-एग्जिट, AI कैमरों से ट्रैफिक और सुरक्षा होगी मजबूत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, 24 अप्रैल 2026:
मंडायुक्त दीपक रावत ने पर्यटन नगरी नैनीताल, भीमताल और भवाली में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए AI आधारित ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाने की योजना का ऐलान किया है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 33 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रमुख मार्गों और पर्यटन स्थलों पर इन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इससे वाहनों की गति नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और अपराध नियंत्रण में प्रभावी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू

 

 

 

 

आयुक्त ने कहा कि इन कैमरों के जरिए शहर में आने-जाने वाले हर वाहन का वैज्ञानिक डेटा तैयार होगा, जिसे डेटा सेंटर और मोबाइल के माध्यम से भी मॉनिटर किया जा सकेगा।

 

 

 

 

साथ ही, ANPR कैमरों से नगर पालिका द्वारा वसूले जा रहे टोल टैक्स की पारदर्शिता पर भी नजर रखी जा सकेगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वसूली सही ढंग से हो रही है या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल का खूंखार शिकारी पकड़ में, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

 

 

 

 

आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंचीधाम गेट पर 15 जून 2026 मेले से पहले कैमरा अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सटीक संख्या का आंकलन किया जा सके। इस हेतु बैठक में ही धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव

 

 

 

 

कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित बैठक में पुलिस विभाग ने नैनीताल, भवाली और कैंचीधाम में वाहनों की निगरानी से संबंधित डाटा प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।

पिछले 24 घंटे का ट्रैफिक डाटा:

हल्द्वानी से नैनीताल: 3958 वाहन
नैनीताल से हल्द्वानी: 1577 वाहन
भवाली से नैनीताल: 2540 वाहन
नैनीताल से भवाली: 2323 वाहन

बैठक में एएसपी आरडी मठपाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।