कोसी बेराज के पास दुकान में पाया विशालकाय पायथन, 15 फीट लंबा अजगर जंगल में छोड़ा

कोसी बेराज के पास दुकान में पाया विशालकाय पायथन, 15 फीट लंबा अजगर जंगल में छोड़ा

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर कॉर्बेट से सटे कोसी बेराज क्षेत्र में चाय की दुकान की सफाई करने के दौरान दुकान स्वामी को दिखा विशालकाय अजगर, कुंडली मारकर बैठा था अजगर ,अजगर को देख दुकान स्वामी के उड़े होश,अजगर की लंबाई 15 फ़ीट से ज्यादा है।

 

 

आपको -बता दें कि विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे इलाकों में अक्सर वन्य जीव बाहर आ जाते हैं, चाहे उसमें रहने वाले जीव हो या लेपर्ड रेंगने वाले जीव हों या फिर बाघ,हिरण,लेपर्ड आदि. वही आज दोपहर रामनगर के कोसी बैराज के पास स्थित जंगल से निकलकर एक विशालकाय अजगर गुप्ता टी स्टॉल चाय की दुकान के अंदर मिलने की सूचना पर इलाके में डर का मौहाल पैदा हो गया. वहीं जानकारी पर सेव द स्नेक समिति के चंद्रसेन कश्यप व विक्की कश्यप ने सकुशल सांप का रेस्क्यू कर वन विभाग की मदद सेबउसको जंगल में आजाद किया. बता दें कि आज दोपहर रामनगर कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर कोसी बैराज के पास स्थित गुप्ता टी स्टाल के दुकान स्वामी अशोक गुप्ता द्वारा अपनी दुकान की सफाई की जा रही थी तभी उन्होंने देखा कि सफाई के दौरान पुरानी कुर्सियों के नीचे एक विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ है ,उसको देखकर उनके होश उड़ गए उन्होंने तत्काल ही इसकी सूचना सेव द स्नेक समिति के सदस्यों को दी.वहीं सूचना पर समिति के विक्की कश्यप व चंद्रसेन कश्यप मौके पर पहुंच गए

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

 

 

और उन्होंने तुरंत ही सांप का रेस्क्यू अभियान शुरू किया, बता दें कि सांप की सूचना पर आसपास से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ भी अजगर को देखने के लिए एकत्रित हो गई, वहीं 15 से 20 मिनट चले रेस्क्यू अभियान में तुरंत ही समिति के सदस्यों ने सकुशल सांप का रेस्क्यू कर उसे वन विभाग की मदद से जंगल में आजाद कर दिया. वहीं दुकान स्वामी अशोक गुप्ता ने बताया कि वह जब सफाई कर रहे थे तो उनका हाथ सांप पर लगा उन्होंने गौर से देखा तो वह विशालकाय अजगर था जिसको देख उनके होश उड़ गए उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना कश्यप परिवार को दी, जिन्होंने आकर सांप का सकुशल रेस्क्यू किया. वही रेस्क्यू टीम के सदस्य विक्की कश्यप ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि यहां पर विशालकाय अजगर आया है हमारे द्वारा सकुशल पायथन का रेस्क्यू कर अब इसको जंगल में आजाद करने की कार्रवाई की जा रही है.
वहीं सेव द स्नेक समिति के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप ने कहा कि सूचना मिलने पर मेरे वह मेरी टीम के सदस्य विक्की कश्यप द्वारा सांप का रेस्क्यू किया गया है, उन्होंने कहा इसकी लंबाई 15 फीट से ऊपर है, उन्होंने कहा कि यह सांप ऐसा लग रहा है कि काफी लंबे समय से इस दुकान में था और इसने चूहा वगैरा भी खाए हुए हैं ,उन्होंने कहा कि इसको वन विभाग की मदद से अब आजाद करने की कार्रवाई की जा रही है.

karki
inder