उत्तराखंड क्राइम देहरादून

अंतरराष्ट्रीय ठगी का खेल खत्म, माइक्रोसॉफ्ट-एप्पल के नाम पर कर रहे थे धोखाधड़ी, 13 गिरफ्तार

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय ठगी का खेल खत्म, माइक्रोसॉफ्ट-एप्पल के नाम पर कर रहे थे धोखाधड़ी, 13 गिरफ्तार

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

देहरादून। एसटीएफ और जिला पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 11 युवकों और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कनाडा और अमेरिका के नागरिकों को उनके कंप्यूटर में गड़बड़ी होने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी से डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट आयोजकों की भेंट, AI और टेक्नोलॉजी पर मंथन

आरोपी खुद को माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों को तकनीकी सहायता के नाम पर धोखा दे रहे थे। पुलिस जांच में पता चला कि यह कॉल सेंटर कई महीनों से संचालित हो रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पंजाब और 12 उत्तराखंड के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म का प्रोमो-Poster किया लॉन्च, बताया प्रेरणा का स्रोत

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई लैपटॉप, वाई-फाई राउटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि