उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

धामी सरकार का बड़ा एक्शन — शीर्ष प्रशासनिक पदों पर हुआ फेरबदल, कई अधिकारी नई तैनाती पर”

Spread the love

राज्य सरकार ने किए प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस-आईएफएस अधिकारियों का तबादला।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

राज्य सरकार ने रविवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय वन सेवा (IFS), राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) तथा सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित "Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

जारी आदेश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से अवमुक्त करते हुए, उन्हें नए पदों पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वायु गुणवत्ता सुधार के दिए सख्त निर्देश

कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि “तत्काल प्रभाव से निम्न तालिका में उल्लिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम-3 में अंकित वर्तमान तैनाती से अवमुक्त करते हुए, कॉलम-5 में दर्शित पदभार/विभाग में तैनात किया जाता है।”

सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने और विभिन्न विभागों में सुचारू कार्यप्रवाह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 480 टिन के साथ कैंटर जब्त।

हालाँकि, आदेश में कुल कितने अधिकारियों को शामिल किया गया है, इसका विस्तृत ब्यौरा अभी तक जारी नहीं हुआ है।