उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

हाईवे पर कार और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, चार की मौत, एक गर्भवती महिला भी शामिल

Spread the love

हाईवे पर कार और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, चार की मौत, एक गर्भवती महिला भी शामिल

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

रुद्रपुर में बुधवार सुबह नैनीताल-रुद्रपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ई-रिक्शा के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। यह दुर्घटना सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास, पेट्रोल पंप के सामने हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अंगदान मानव सेवा का सर्वाेच्च कार्यः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा

 

 

मृतकों की पहचान ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), उर्मिला (45), विभा (35), और गर्भवती महिला ज्योति (20) के रूप में हुई है। वे सभी जिला अस्पताल से लौट रहे थे। हादसे में घायल हुए लोगों में कांति देवी (38), ललिता (36) और कार चालक बबलू (27) शामिल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंट साहिब यात्रा में नहीं कोई दिक्कत, श्रद्धालुओं ने पुलिस-प्रशासन की सराहना की।

 

 

मृतकों के परिवारों में गहरा शोक है। उर्मिला के पांच बच्चे हैं और वह मजदूरी करती थीं, जबकि विभा के दो बच्चे हैं और उनके पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं। ज्योति की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और उनके पति रविन्द्र एक कंपनी में काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव तक पुलिस की पैनी नजर! ग्राम प्रहरियों को दिया सुरक्षा और साइबर जागरूकता का मंत्र