उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

नकल माफियाओं पर सीएम धामी का सख्त रुख – बोले, किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

नकल माफियाओं पर सीएम धामी का सख्त रुख – बोले, किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया है। इससे कुछ नकल और कोचिंग माफियाओं को परेशानी होने लगी है और वे सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम धामी ने सख्त चेतावनी दी कि ऐसे माफियाओं को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही इनके षड्यंत्र का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ को मिलेगा हाईटेक स्वच्छता मॉडल, NMCG ने दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जुलाई 2021 को जब उन्होंने पदभार संभाला, उस समय विभिन्न विभागों में करीब 22 हजार पद खाली थे। अब सरकार के प्रयासों से 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है और इसमें एक भी परीक्षा नकल से प्रभावित नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था

उन्होंने रविवार को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर भी प्रतिक्रिया दी। सीएम धामी ने कहा कि यह पेपर लीक जैसा मामला नहीं है, बल्कि नकल माफियाओं की साजिश है। पूर्व में भी ऐसे षड्यंत्र हुए हैं, लेकिन सरकार ने सभी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से कराकर इन माफियाओं के इरादों पर पानी फेर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  *🔴 देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु, कैंची धाम में 36 हजार से अधिक ने किए दर्शन, आस्था और सुरक्षा का बना अद्भुत संगम* *नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी की हर ओर चर्चा, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी खुद कर रहे व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग*