उत्तराखंड क्राइम देहरादून

शव ठिकाने लगाने वाले दो गिरफ्तार, हत्याकांड में लेन-देन और अवैध संबंधों का शक

Spread the love

शव ठिकाने लगाने वाले दो गिरफ्तार, हत्याकांड में लेन-देन और अवैध संबंधों का शक

 

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

देहरादून। शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एमबीबीएस छात्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इंटर कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, जबकि शव ठिकाने लगाने में शामिल महिला के भाई और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुमशुदगी से खुला हत्याकांड का राज
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, सात फरवरी को पीठावाला, चंद्रबनी निवासी निधि राठौर ने अपने पिता श्यामलाल गुरुजी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला कि लापता होने से पहले श्यामलाल ने गीता नाम की महिला से कई बार फोन पर बातचीत की थी। सीसीटीवी फुटेज में वे किशननगर चौक की ओर जाते दिखे, लेकिन लौटते नहीं दिखाई दिए। जब पुलिस ने गीता के घर पर दबिश दी, तो वह अपने पति समेत फरार मिली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की समीक्षा बैठक की

भाई ने कबूला जुर्म, शव ठिकाने लगाने का किया खुलासा
पुलिस ने गीता के भाई अजय कुमार को देवबंद, सहारनपुर से हिरासत में लिया। पूछताछ में अजय ने खुलासा किया कि दो फरवरी को गीता ने फोन कर बताया था कि उसने अपने पति हिमांशु के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। इसके बाद अजय तीन फरवरी को देहरादून पहुंचा और चार फरवरी को अपने साथी धनराज चावला (निवासी देवबंद, सहारनपुर) को भी बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को सफेद कट्टे में बांधकर कार से देवबंद ले जाकर साखन की नहर में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

मुख्य आरोपी अब भी फरार
पुलिस ने अजय और धनराज को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी हिमांशु चौधरी (देहरादून के प्रतिष्ठित कॉलेज का एमबीबीएस छात्र) और उसकी पत्नी गीता अभी भी फरार हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार दंपति की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्या के पीछे लेन-देन और अवैध संबंधों का शक जताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की समस्याओं पर गंभीर दिखे सीएम धामी, अधिकारियों को लगाई समाधान की डेडलाइन