क्राइम धर्मशाला

डबल मर्डर : जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी की कर दी हत्या।

Spread the love

डबल मर्डर : जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी की कर दी हत्या।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

धर्मशाला –  हिमाचल प्रदेश में डबल मर्डर हुआ है, सूबे के सबसे जनपद कांगड़ा के नगरोटा-बगवां में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी की हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों को गोलियों से भून दिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

 

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, आरोपी फरार है जमीन विवाद से जुड़ा हुआ पूरा मामला है। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की है। जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के जसौर पंचायत के वार्ड-एक में यह डबल मर्डर हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर लक्की उर्फ ललित कठायत गिरफ्तार

 

 

आरोपी और उसके बड़े भाई में जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था. गुरुवार को भी दोनों में इसी बात पर लड़ाई हो रही थी. इस दौरान तैश में आकर आरोपी ने भाई भाभी को गोलियां मार दी. आरोपी ने अपनी नन्ही सी भतीजी के सामने ही उनके माता पिता को गोलियां मार दी. बच्ची ने अपनी बुआ को फोन कर जानकारी दी कि उनके माता पिता को गोलियां मारी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CEIR पोर्टल से फिर लौटी मुस्कान, पौड़ी पुलिस ने खोया मोबाइल किया बरामद

 

 

पुलिस ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिये धर्मशाला से बाकायदा रीजनल फोरेंसिक लैब की टीम को भी बुलाया था, और दोनों शवों को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना की पुष्टि एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की धर पकड़ के लिए विशेष टीम भी गठित कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  धरना स्थल पहुंचे SDM और CO, तीन घंटे की वार्ता के बाद निकला समाधान, 19 दिन बाद खत्म हुआ धरना

 

 

आरोपी का भाई सरकारी स्कूल जमानाबाद में बतौर अध्यापक अपनी सेवाएं दे रहा था, जबकि उसकी धर्मपत्नी गृहिणी थी. वहीं आरोपी अपना प्राइवेट स्कूल चलाता था। दंपति की 9 और 14 साल की दो बेटियां बताई जा रही है और दोनों का घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है. इस घटना के बाद SDM नगरोटा बगवां और SHO पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये थे।