उत्तराखंड क्राइम रामनगर

संदिग्ध परिस्थिति में मिला एक युवक का शव  जांच में जुटी पुलिस।

Spread the love

संदिग्ध परिस्थिति में मिला एक युवक का शव  जांच में जुटी पुलिस।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर पीएनजी महाविद्यालय परिसर के पास वन क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिली कि कोसी बैराज के निकट वन क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी की परियोजनाओं की समीक्षा, मुख्य सचिव ने समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

 

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। जांच पड़ताल के बाद उसकी शिनाख्त मोहम्मद शरीफ उर्फ मिक्कू पुत्र स्व0रईस अहमद निवासी मोहल्ला बंबाघेर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उचित कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव तक पुलिस की पैनी नजर! ग्राम प्रहरियों को दिया सुरक्षा और साइबर जागरूकता का मंत्र 

 

 

फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मृतक की बहन चांदनी ने बताया कि उसके भाई शरीफ को 30 अगस्त की दोपहर उसका दोस्त बुलाकर ले गया था उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। शरीफ के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जबकि वह अपनी बहन चांदनी के साथ रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस का एक्शन जारी, वारंटी गिरफ्तार और शराबी हुड़दंगी पर कार्रवाई