उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

भव्य पूजन के साथ एसएसपी मीणा ने पुलिस बल को दी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ

Spread the love

भव्य पूजन के साथ एसएसपी मीणा ने पुलिस बल को दी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*एसएसपी नैनीताल ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर किया विशेष पूजन, शस्त्रों व औजारों का सम्मान कर पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएँ*

*आज दिनांक 17 सितंबर 2025 को श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती* के अवसर पर *भव्य पूजा अर्चना आयोजन* किया गया। कार्यक्रम में शस्त्रों, औजारों और मशीनों को सम्मानपूर्वक सजाकर पूर्ण *विधि-विधान से पूजा कर* उनकी कार्य क्षमता और सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा गया।
पूजन के दौरान भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए तथा पुलिसकर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दी गईं।।
एसएसपी नैनीताल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का पूजन न केवल कार्य कौशल और समर्पण को बढ़ावा देता है, बल्कि पुलिस बल की सेवा भावना और सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने में भी प्रेरणा प्रदान करता है।
इसके साथ ही जनपद के समस्त थानों, चौकियों सहित अन्य शाखाओं में भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शस्त्रागारों और वर्कशॉप में औजारों व उपकरणों की पूजा अर्चना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

 

 

 

इस अवसर पर एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी  नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक  हरकेश सिंह, प्रभारी सीसीआर  हिम्मत अधिकारी, उपनिरीक्षक केवल राम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस