लोहाघाट पॉलिटेक्निक में प्रैक्टिकल के दौरान केमिकल हादसा, 8 लोग अस्पताल में भर्ती”

लोहाघाट पॉलिटेक्निक में प्रैक्टिकल के दौरान केमिकल हादसा, 8 लोग अस्पताल में भर्ती”

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

चंपावत।
लोहाघाट स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में शनिवार को प्रैक्टिकल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राओं के प्रयोग के समय ऐसीटल क्लोराइड केमिकल की बोतल फटने से जहरीली गैस फैल गई, जिसकी चपेट में आकर सात छात्राएं और एक शिक्षिका बेहोश हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों द्वारा सभी प्रभावितों को तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के अनुसार मरीजों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, खांसी और चक्कर आने की शिकायत है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

बीमार पड़ने वालों में शिक्षिका शैलजा तथा छात्राएं गरिमा, निकिता, गुंजन, काजल, दिया, संजना और शिवानी शामिल हैं। चिकित्सक डॉ. राकेश जोशी, डॉ. ज्ञान प्रकाश और डॉ. रितु की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बुलाया, फिर सरेआम अपमान! दलेर मेहंदी विवाद पर भड़के कलाकार

घटना के बाद पॉलिटेक्निक प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रयोगशाला में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर समीक्षा की जा रही है। हादसे से पूरे संस्थान में हड़कंप का माहौल है।

karki
inder