उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

सीओ भवाली की तत्परता ने बचाई घायल की जान

Spread the love

सीओ भवाली की तत्परता ने बचाई घायल की जान

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

सीओ भवाली ने तत्परता दिखाते हुए वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

पुलिस उपाधीक्षक भवाली श्री सुमित पांडेय कैंचीधाम से सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर भवाली की तरफ वापस आ रहे थे। भवाली पेट्रोल पंप से आगे कुछ लोग जमा थे तथा चिल्ला रहे थे, पास जाकर देखने पर पता चला कि एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 15, 20 फिट नहर में गिर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में विकास कार्यों को बड़ा बूस्ट, सीएम ने मंजूर किए ₹256 करोड़

 

 

घटना की सूचना मिलते ही बिना देरी किए मय चालक नहर के पास पहुंचे। पास जाकर देखा तो वाहन में 02 लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति सुरक्षित, तथा दूसरा घायल था। घायल को हमराही तथा स्थानीय लोगों की सहायता से वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचाने को उत्तराखंड सरकार का मास्टर प्लान, आधे होंगे मंत्रियों के वाहन

 

सी.ओ. भवाली  सुमित पाण्डे द्वारा समय पर घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस फोर्स के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को कुशलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे घायल व्यक्ति की जान बच पाई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का ताबड़तोड़ एक्शन! रामनगर में शराब माफियाओं और हथियारबंद युवकों पर पुलिस का कहर, तीन गिरफ्तार