क्राइम पंजाब लुधियाना

श्रद्धालुओं से भरी ब्लॉरो गाड़ी नहर में गिरी माँ-  बेटी समेत 4 की मौत, एक बच्चा पानी में बह गया।

Spread the love

दुखद : श्रद्धालुओं से भरी ब्लॉरो गाड़ी नहर में गिरी माँ-  बेटी समेत 4 की मौत, एक बच्चा पानी में बह गया।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

पंजाब में खन्ना के समराला में झाड़ साहिब के पास बड़ा हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा बोलेरो गाड़ी रोपड़ नहर में गिर गई। इस हादसे में दो बच्चों और 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, एक बच्चा पानी में बह गया। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन मे ट्रैक्टर ट्रॉली को बिना अभिवहन पास के सेमल प्रकाष्ठ ले जाते हुए पकड़ा।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, खन्ना में पायल के गांव निजामपुर के रहने वाले 16 लोग बाबा वडभाग सिंह माथा टेकने गए थे। ये लोग महिंद्रा पिकअप बोलेरो में थे और इनमें 4 बच्चे भी थे। माथा टेक कर जब ये लोग लौट रहे थे, तब सुबह करीब 7 बजे झाड़ साहिब के पास इनकी गाड़ी नहर में गिर गई।

 

 

 

पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज पंजाब के समराला से मामला सामने आया है, जहां एक महिंद्रा पिकअप नहर में गिर गई। इस हादसे में दो महिलाएं, दो लड़कियां और एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

 

 

 

दरअसल, मोहिंदरा पिकअप में समराला के बाबा बड़भाग सिंह गांव के पास एक शिविर से लौट रहे 16 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की आंख में चोट लगने के कारण यह हादसा हुआ। इसी दौरान महिंद्रा पिकअप नहर में जा गिरी. क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया और यात्रियों को भी बाहर निकाला गया। डूबने से दो महिलाओं, दो लड़कियों और एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई. बाकी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  2000  रिश्वत लेते हुए  एलआइयूय सब इंस्पेक्टर एवं मुख्य आरक्षी को विजिलेंस टीम  ने  किया गिरफ्तार।

 

 

 

इस हादसे में 2 महिलाएं, जो मां-बेटी हैं, महिंदर कौर (65) और करमजीत कौर (50) की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों गगनजोत कौर (15) की मौत हो गई। जबकि एक लड़की का नाम पता नहीं चल पाया है इसके अलावा एक अन्य बच्चा सुखप्रीत सिंह (7) नहर में बह गया, जिसकी तलाश की जा रही है।