घर से नाराज़ होकर दिल्ली पहुंचा 17 वर्षीय किशोर, लालकुआं पुलिस ने कुछ घंटों में सकुशल परिजनों से मिलाया
रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक
नैनीताल: घर से नाराज़ होकर निकला 17 वर्षीय किशोर दिल्ली पहुंच गया, लेकिन लालकुआं पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने उसे सुरक्षित ढूंढ़कर परिवार से मिला दिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर का सफलतापूर्वक पता लगाया।
पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच और सर्विलांस के जरिए किशोर की लोकेशन ट्रैक की। जांच में पता चला कि वह हल्दूचौड़ से बरेली होते हुए दिल्ली पहुंच चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल दिल्ली रवाना हुई और किशोर को सकुशल बरामद कर उसकी माता के सुपुर्द कर दिया।
अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने नैनीताल पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।





