कॉर्बेट साहित्य महोत्सव में ‘Birds of Corbett’ पुस्तक का विमोचन
रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक
रामनगर। कॉर्बेट साहित्य महोत्सव-2026 के दौरान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के समृद्ध पक्षी संसार पर आधारित पुस्तक ‘Birds of Corbett’ का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन के अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. साकेत बडोला सहित वन्यजीव विशेषज्ञ, प्रकृतिप्रेमी, लेखक और पर्यावरणविद् मौजूद रहे।
पुस्तक में कॉर्बेट लैंडस्केप में पाई जाने वाली विभिन्न पक्षी प्रजातियों, उनके प्राकृतिक आवास और क्षेत्र की जैव-विविधता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक के माध्यम से कॉर्बेट के समृद्ध पक्षी संसार को लोगों तक पहुंचाने और पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
डॉ. साकेत बडोला की पहल से आयोजित कॉर्बेट साहित्य महोत्सव में साहित्य और वन्यजीव संरक्षण को एक मंच पर लाया गया है। महोत्सव के विभिन्न सत्रों में कॉर्बेट की प्राकृतिक विरासत, जैव-विविधता, हिमालय और वन्यजीव संरक्षण जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार साझा किए जा रहे हैं।
‘Birds of Corbett’ का विमोचन महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में रहा। पुस्तक कॉर्बेट क्षेत्र की पक्षी विविधता को समझने और प्रकृति के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।






