कैंचीधाम में वीकेंड की भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

🚨 कैंचीधाम में वीकेंड की भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

 

नैनीताल। कैंचीधाम में वीकेंड पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आयुक्त कुमाऊं एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए।

 

यह भी पढ़ें 👉  *बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब…🙏* *पुलिस भी करे तो क्या करे, सड़कें तो वही हैं—धूप में दिनभर डटी नैनीताल पुलिस, जाम के झाम को डायवर्जन व शटल सेवा से संभाल रही पुलिस*

दीपक रावत ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे होटल की अग्रिम बुकिंग कर ही कैंचीधाम पहुंचें। अधिकारियों के मुताबिक जिले में 1019 होम स्टे हैं, जिनमें करीब 20 हजार बेड की क्षमता उपलब्ध है।

 

वीकेंड पर टैक्सी बाइक की नियमित चेकिंग, विकास भवन पार्किंग और सेनिटोरियम में परिवहन विभाग के बूथ लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ओवररेटिंग पर रोक लगाने के लिए दुकानदारों को खाद्य एवं पेय पदार्थों की रेट लिस्ट प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने चाफी-पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए शिप्रा नदी में नहाने पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। कैंचीधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या पर नजर रखने के लिए हेड काउंट कैमरे लगाने और मंदिर के गेटों को 15 दिन के भीतर स्वचालित रूप से खोलने की व्यवस्था करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद आंदोलनकारियों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले—उनके सपनों का सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

 

बैठक में नैनीताल के बारापत्थर क्षेत्र में वीकेंड पर लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठा। आयुक्त ने सड़कें गड्ढामुक्त करने और डामरीकरण व पैचवर्क का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

 

प्रशासन का फोकस साफ है—कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुविधा और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

karki
inder