थाना बेतालघाट का नया भवन बनकर तैयार, हस्तांतरण से पहले एसएसपी ने किया निरीक्षण; बेहतर गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं की सराहना

थाना बेतालघाट का नया भवन बनकर तैयार, हस्तांतरण से पहले एसएसपी ने किया निरीक्षण; बेहतर गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं की सराहना

 

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक 

 

*एसएसपी नैनीताल ने नवनिर्माणाधीन थाना बेतालघाट के भवन का हस्तांतरण से पूर्व किया स्थलीय निरीक्षण*

*सुरक्षा मानकों व जन-सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश*

आज *दिनांक 07 अक्टूबर 2026* को *डॉ. मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल* द्वारा *नवनिर्माणाधीन थाना बेतालघाट का हस्तांतरण से पूर्व स्थलीय निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने निर्माणाधीन कार्यों की गहन समीक्षा की।

इस अवसर पर *श्री रेवाधर मठपाल (एसपी संचार/ आफिस), श्री विनय सिंह सीओ भवाली, श्री हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), श्री विजय नेगी (थानाध्यक्ष बेतालघाट), श्री जयांक पांडे (सहायक अभियंता), श्री हिमांशु पंत (प्रधान लिपिक), श्रीमती दीपा मिराल (भवन लिपिक), श्रीमती हेमा ऐठानी (पी०आर०ओ०), श्री रविंद्र सिंह (Contractor) सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी* मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  SIR के विरोध में रामनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

 

 

 

 

 

 

_*नवनिर्माणाधीन थाना भवन एवं परिसर हेतु कार्यदायी संस्था को निम्न दिशा-निर्देश*_

*परिसर में कैमरो की संख्या बढ़ाने और कक्षों में नेम प्लेट*

भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, निरीक्षण के दौरान थाना परिसर एवं थाना भवन में सभी जगह लगाए गए कैमरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ अन्य कैमरे लगाए जाने हेतु संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया। थाने के प्रत्येक कक्ष में नेम प्लेट बनाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में वीकेंड की भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

*परिसर में सुरक्षा एवं सघन पौधरोपण:* थाना परिसर को सुरक्षित एवं वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से परिसर की चारों ओर की बाउंड्री वॉल में कटीले तारो की फेंसिंग करने हेतु कार्यदायी संस्था को तथा भूमि कटाव से बचने के लिए प्रत्येक 8 फीट की डिस्टेंस पर बांस के पेड़ लगाए जाने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

 

 

 

 

 

*बैरकों में एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था:* महिला और पुरुष बैरकों में पुलिस जवानों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा उनमें हवा के उचित निकास के लिए तत्काल (Exhaust Fan) लगाने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने कार्यदायी संस्था के निर्माण कार्य की भी प्रसंशा की गई।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*

karki
inder