पंतनगर में 9 अक्टूबर को होगा राज्यस्तरीय मानव तस्करी सेमिनार, तैयारियों का IG और SSP ने लिया जायजा

पंतनगर में 9 अक्टूबर को होगा राज्यस्तरीय मानव तस्करी सेमिनार, तैयारियों का IG और SSP ने लिया जायजा

 

रोशनी पांडेय प्रधान संपादक 

 

पंतनगर। राज्यस्तरीय मानव तस्करी सेमिनार को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 9 अक्टूबर को पंतनगर में आयोजित होने वाले सेमिनार की तैयारियों का IG कुमाऊं श्रीमती निवेदिता कुकरेती एवं SSP ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति ने स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी सहित विभिन्न जनजातीय समुदायों की संस्कृति ने दिया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने सेमिनार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ ही यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में वीकेंड की भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

सेमिनार में मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के संरक्षण तथा तस्करी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई को लेकर विशेषज्ञों एवं संबंधित अधिकारियों के बीच व्यापक मंथन किया जाएगा। मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई को मजबूत करने की दिशा में यह सेमिनार महत्वपूर्ण रहेगा।

karki
inder