भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ कुमाऊं द्वार महोत्सव, मुख्य अतिथि दीपक रावत ने कुमाऊंनी गीत गाकर मोहा मन

भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ कुमाऊं द्वार महोत्सव, मुख्य अतिथि दीपक रावत ने कुमाऊंनी गीत गाकर मोहा मन

 

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव मंगलवार को भव्य समारोह के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल और आयुक्त दीपक रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

‘उत्तराखंड की आत्मा और अस्मिता का उत्सव है कुमाऊं द्वार महोत्सव’

समापन समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि कुमाऊं द्वार महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा, अस्मिता और समृद्ध लोक संस्कृति का उत्सव है। यह आयोजन लोगों को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की समस्याओं पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दो टूक—समाधान में न हो देरी!

उन्होंने कहा कि हर वर्ष महोत्सव की लोकप्रियता बढ़ रही है और प्रतिभागियों व दर्शकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह दर्शाता है कि लोगों का अपनी लोक संस्कृति के प्रति गहरा लगाव है। महोत्सव के मंच से लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, जिससे उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बड़ा कांड! खेत में फंदे में फंसकर गुलदार की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप!

महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र

महोत्सव के समापन अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। यहां स्थानीय जैविक उत्पाद, पहाड़ी हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गई थीं।

आयुक्त ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के ये स्टॉल आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण की सशक्त तस्वीर पेश करते हैं। राज्य सरकार लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कलाकारों को सम्मानित भी किया।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर SSP नवनीत सिंह का शिकंजा, अवैध संपत्तियों पर होगी कार्रवाई!

 

 

कुमाऊंनी गीत पर आयुक्त की प्रस्तुति ने मोहा मन

समारोह का खास आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊंनी गीत ‘हिट दगड़ी कमला, अल्मोड़ा में तेरो बंगला’ की सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति ने समारोह में लोक संस्कृति के रंग और गहरे कर दिए।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम के अंत में आयुक्त दीपक रावत ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, कलाकारों और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। पांच दिवसीय इस आयोजन ने कुमाऊं की लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और स्थानीय उत्पादों को एक साझा मंच प्रदान किया।