भारतीय स्टेट बैंक  सम्पूर्ण भारत में “अन्नदाता दिवस” के रूप में मनाया गया।

भारतीय स्टेट बैंक  सम्पूर्ण भारत में “अन्नदाता दिवस” के रूप में मनाया गया।

रोशनी पांडेय प्रधान संपादक

भारतीय स्टेट बैंक दिनांक सम्पूर्ण भारत में “अन्नदाता दिवस” के रूप में मना रहा है। इस दिन भारतीय स्टेट बैंक अपने सभी ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहक मिलन कैंप का आयोजन कर रहा है। भारतीय स्टेट बैंक की ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी शाखाओं एवं कृषि प्रधान शाखाओं के द्वारा कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

फयाज अहमद वानी, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, हल्द्वानी अंचल के अनुसार प्रशासनिक कार्यालय हल्द्वानी भी इस कार्यक्रम में सहभागिता कर रहा है । हमारे प्रशासनिक क्षेत्र के अंतर्गत पाँच क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कार्यरत है। इन सभी क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालयों का कार्यक्षेत्र उत्तराखंड राज्य के सात जिलो में परिचालित होता है।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

 

 

सभी क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में किसान मिलन समारोह का आयोजन कर रहे है। इन कार्यक्रमों में किसानों को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा परिचालित विभिन्न कृषि सेसंबन्धित योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारियाँ उपलब्ध कराई जाएंगी एवं भारत सरकार द्वारा किसानों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारियाँ प्रदान की जाएगी ।