दूध लेकर जा रहे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर; काशीपुर रोड पर भीषण हादसा

🚨 दूध लेकर जा रहे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर; काशीपुर रोड पर भीषण हादसा

 

रोशनी दर्पण न्यूज़ | बड़ी खबर

काशीपुर रोड पर पंजाबी ढाबा वसई के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, दूध लेकर जा रहा छोटा हाथी वाहन डंपर की टक्कर की चपेट में आ गया। हादसे में छोटे हाथी के चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  *मंत्री कैड़ा के किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि दुर्घटना सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच हुई। रोजमर्रा के काम के लिए दूध लेकर जा रहा चालक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

आखिर कब थमेगा सड़क हादसों का सिलसिला?

काशीपुर रोड पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित विभाग क्या कदम उठा रहे हैं? क्या वाहनों की फिटनेस और यातायात नियमों की जांच नियमित रूप से की जा रही है?

फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। जरूरत है कि संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर दुर्घटना की जांच करें और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल!

 

 

 

 

सड़क पर सफर करने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित घर पहुंचे—यह सिर्फ उम्मीद नहीं, बल्कि व्यवस्था की जिम्मेदारी भी है।

📰 रोशनी दर्पण न्यूज़ — जनता की आवाज़, जिम्मेदारों से सवाल।

karki
inder