नशा तस्करों पर SSP नवनीत सिंह का शिकंजा, अवैध संपत्तियों पर होगी कार्रवाई!

नशा तस्करों पर SSP नवनीत सिंह का शिकंजा, अवैध संपत्तियों पर होगी कार्रवाई!

नशा तस्करों की अवैध संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश, SSP नवनीत सिंह ने की अपराधों की समीक्षा

हरिद्वार। जनपद में अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी पर अंकुश और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से SSP नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान बीते माह में घटित अपराधों की समीक्षा की गई। अधिकारियों से अपराधों के अनावरण, बरामदगी और रिकवरी से संबंधित आंकड़ों की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कालापातल–सलियाकोट–अनर्पा मोटर मार्ग पर ₹6 करोड़ से होगा डामरीकरण, मंत्री कैड़ा ने किया निरीक्षण

SSP ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

 

 

 

 

ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की सराहना

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई की सराहना करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।

त्योहारी सीजन में यातायात और भीड़ नियंत्रण पर जोर

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों का फीडबैक लिया गया। भीड़ नियंत्रण, सुचारु यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए, ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

विवेचनाओं में लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

SSP ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विवेचनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विवेचक निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।