उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

उत्तराखण्ड पुलिस ने फर्जी जॉब ऑफर से साईबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Spread the love

उत्तराखण्ड पुलिस ने फर्जी जॉब ऑफर से साईबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 उत्तराखण्ड पुलिस एसटीएफ ने बड़े पैमाने पर फर्जी जॉब ऑफर से साईबर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने प्रमुख कंपनियों जैसे IBM, HCL, Tech-Mahindra और Amazon के नाम पर बेरोजगार युवकों को फर्जी जॉब ऑफर लेटर भेजकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। यह गिरोह मुख्य रूप से दक्षिण भारत के युवाओं को अपना शिकार बनाता था।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा

 

 

एसटीएफ ने इस गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं और उनके पास से कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं, जिनमें 02 लैपटॉप, 07 प्रिएक्टिव सिम कार्ड, 12 एटीएम कार्ड, 07 मोबाइल फोन, 02 पासबुक और 04 वॉकी-टॉकी सेट शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने एक फर्जी साईबर कॉल सेंटर संचालित किया था और बेरोजगार युवकों को जॉब ऑफर देकर उनसे पैसे की ठगी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव

 

 

पुलिस ने मामले की गहरी जांच शुरू कर दी है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के धोखाधड़ी के मामलों से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी नौकरी के ऑफर के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही किसी प्रकार की वित्तीय लेन-देन करें।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट क्षेत्र में पर्यावरण संकट, जंगलों में छोड़ा जा रहा गंदा पानी।