उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके

“पुलिस उपमहानिरीक्षक के नेतृत्व में: ऊधमसिंहनगर के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा और नवाचार”

Spread the love

“पुलिस उपमहानिरीक्षक के नेतृत्व में: ऊधमसिंहनगर के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा और नवाचार”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत महोदय द्वारा आज दिनांक 12 -01-2024 को पुलिस लाईन रुद्रपुर के मीटिंग सभागार में जनपद ऊधमसिंहनगर के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन लगाम” का असर: नैनीताल में बेलगाम चालकों पर SSP का बड़ा एक्शन, 75 वाहन सीज

 

 

 

समीक्षा के दौरान महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को महिला अपराधों की रोकथाम, प्रभावी विवेचना तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने एवम साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने व साइबर अपराधियों की धरपकड हेतु सार्थक प्रयास करने, जघन्य अपराधों जैसे हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार व धोखाधड़ी आदि से संबंधित लंबित विवेचनाओं के त्वरित/ प्रभावी निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  DFO प्रकाश आर्या के खिलाफ सड़क पर उतरे खनन कारोबारी

 

 

 

उक्त गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय, पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात श्री चंद्रशेखर घोड़के, एसपी सिटी रुद्रपुर, एसपी काशीपुर के अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारी जनपद ऊधमसिंह नगर मौजूद रहे।
मीडिया सेल उधमसिंह नगर पुलिस

यह भी पढ़ें 👉  ब्लड टेस्टिंग लैब में युवती संग अश्लील हरकत, युवक गिरफ्तार