ऑपरेशन लगाम” का असर: नैनीताल में बेलगाम चालकों पर SSP का बड़ा एक्शन, 75 वाहन सीज
*🚨एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का “ऑपरेशन लगाम”, सड़क पर बेलगाम चालकों पर भारी*
*नैनीताल की सड़कों में रैश ड्राइविंग, काली फ़िल्म, ड्रंक एंड ड्राइव व हूटर पर पुलिस का शिकंजा*
*लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही, 07 नशेड़ी चालक गिरफ्तार, 75 वाहन सीज, 24 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी* लाने, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अराजक वाहन चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से *”ऑपरेशन लगाम”* के अंतर्गत जनपद में वृहद चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में *डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण* में जनपदभर में अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, यातायात पुलिस एवं सीपीयू टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर *रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना अथवा दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने* तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही* की जा रही है।
*दिनांक 17.05.2026 से 21.05.2026 तक* चलाए गए विशेष अभियान के दौरान निम्नलिखित कार्यवाही की गई—
*रैश ड्राइविंग के विरुद्ध कार्यवाही-*
● वाहन सीज – *38*
● डीएल निलंबन – 07
● संयोजन शुल्क – ₹1,05,500/-
*ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही-*
● वाहन सीज – 05
● संयोजन शुल्क- ₹6,000/
*रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही*
● वाहन सीज – 03
● डीएल निलंबन – *02*
● संयोजन शुल्क – ₹30,500/
● *शराब पीकर* वाहन चलाने वालों (Drink & Drive) के विरुद्ध चालान – 07 व्यक्ति गिरफ्तार
● गलत/दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान – 57
● बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों के चालान – 67
● अवैध रूप से हूटर लगाने वालों पर कार्यवाही – 01
*इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1704 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 75 वाहन सीज, 24 DL निरस्तीकरण एवं 4,19000 रुपये का संयोजन जमा करवाया गया।*
*नैनीताल पुलिस आमजन से अपील* करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*





