*पहले रास्ता खाली, फिर रास्ता चालू—एग्जिट ट्रैफिक पर SSP का सटीक निर्णय, शटल से लाईनवार भक्तों ने किए बाबा जी के दर्शन* *डायवर्जन और शटल व्यवस्था के साथ हजारों वाहनों को जाममुक्त नीचे उतारा गया, दबाव घटते ही पहाड़ की ओर यातायात भी सुचारु किया गया*

*पहले रास्ता खाली, फिर रास्ता चालू—एग्जिट ट्रैफिक पर SSP का सटीक निर्णय, शटल से लाईनवार भक्तों ने किए बाबा जी के दर्शन*

*डायवर्जन और शटल व्यवस्था के साथ हजारों वाहनों को जाममुक्त नीचे उतारा गया, दबाव घटते ही पहाड़ की ओर यातायात भी सुचारु किया गया*

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

*बड़े वीकेंड पर हजारों श्रद्धालुओं के बीच नैनीताल पुलिस का सफल हुआ ट्रैफिक मैनेजमेंट*

*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सटीक रणनीति से कैंचीधाम में सुगम दर्शन, निर्बाध यातायात और सुरक्षित एग्जिट—कहीं नहीं बनी जाम की स्थिति*

बड़े वीकेंड पर कैंचीधाम, नैनीताल एवं भवाली क्षेत्र में *हजारों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी आमद* के बीच नैनीताल पुलिस ने प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट के जरिए चुनौती को सफलतापूर्वक संभाला।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के सख्त निर्देश: NPA वसूली तेज करें, हर विकासखंड में लगेंगे दो वित्तीय समावेशन मेले

 

 

 

*मुख्य उपलब्धियां—*

🔹 *35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए*, दर्शन व्यवस्था कतारबद्ध एवं सुचारु रही।

🔹 *कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई।* यातायात के इनफ्लो एवं एग्जिट को लगातार व्यवस्थित रखा गया।

🔹 निर्धारित पार्किंग स्थलों से *शटल बसों एवं टैक्सियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंचीधाम पहुंचाया गया* तथा दर्शन के बाद सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

🔹 *04:00 बजे से विशेष डायवर्जन प्लान* लागू किया गया। अल्मोड़ा एवं गरमपानी की ओर से आने वाले यातायात को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने

🔹 यातायात की स्थिति के अनुसार *समय-समय पर टू-लेन संचालन* कर वाहनों का सुचारु फ्लो बनाए रखा गया।

🔹 *एग्जिट ट्रैफिक पर विशेष फोकस* रखते हुए दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालुओं को लगातार व्यवस्थित रूप से रवाना किया गया।

🔹 *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं ग्राउंड पर रहकर* ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे और स्थिति के अनुसार तत्काल आवश्यक निर्णय लिए।

🔹 *SP क्राइम/ट्रैफिक, SP सिटी हल्द्वानी, SP संचार नैनीताल, COs, थाना/चौकी प्रभारी, TI, CPU, PAC, होमगार्ड एवं पुलिस बल* प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा।

यह भी पढ़ें 👉  *नैनीताल पुलिस का गुड वर्क- ITI गैंग के बाद अब आई धानमिल गैंग की बारी एक हिरासत में, नैनीताल पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा* *छात्रसंघ चुनाव में अराजकता फैलाने वालों पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर*

यातायात व्यवस्था को लेकर *काठगोदाम- हल्द्वानी टैक्सी यूनियन एवं संचालकों के साथ पूर्व बैठक* कर डायवर्जन एवं एग्जिट प्लान की जानकारी दी गई तथा निर्धारित पार्किंग एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

 

*डायवर्जन, शटल सेवा, टू-लेन संचालन एवं प्रभावी एग्जिट मैनेजमेंट की संयुक्त रणनीति से हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए और सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचे। व्यवस्थाओं को लेकर आमजन एवं श्रद्धालुओं ने नैनीताल पुलिस की सराहना की।*

*नैनीताल पुलिस—सुगम दर्शन, सुरक्षित यातायात और सकुशल गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध।*

karki
inder