SIR के विरोध में रामनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

SIR के विरोध में रामनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

 

रोशनी पांडे  प्रधान सम्पादक 

रामनगर:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आवाहन पर रविवार को रामनगर में SIR को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया पूर्व विधायक रणजीत रावत एवं नैनीताल कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त करने के साथ गिरफ्तारी की मांग उठाई. प्रदर्शन की शुरुआत नगर पालिका परिषद परिसर से हुई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में लखनपुर चौक पहुंचे यहां राष्ट्रगान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन किया गया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और यह लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ गंभीर खिलवाड़ है. पूर्व विधायक रणजीत रावत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि SIR के माध्यम से करोड़ों लोगों के वोट काटे गए हैं उन्होंने इसे संवैधानिक अपराध बताते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए. जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि मत देने का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और यदि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाकर उनके मतदान के अधिकार को प्रभावित किया जाता है. तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है

यह भी पढ़ें 👉  सीबीआरआई और वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ करेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम की स्थापना

 

 

 

. प्रदूषण के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कांग्रेस ने साफ किया कि SIR के मुद्दे पर उसका विरोध केवल राजनीतिक प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा. पुतला दहन के पश्चात कांग्रेस जन ने तहसीलदार रामनगर के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाए जाने को लेकर महामहिम राष्ट्रपति जी को भी ज्ञापन भेजा. इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, भुवन पाण्डेय, हेमवती नंदन दुर्गापाल, नीरज तिवारी, शोभा बिष्ट, कैलाश रेखाडी, ओम प्रकाश राय, विकास कुमार सूरज रावत मो युसूफ बाबर खान सहित सैकड़ो कांग्रेस जन मौजूद रहे…

karki
inder