*ऊर्जावान अधिकारी को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, नैनीताल पुलिस ने दी बधाई* *सेवा, समर्पण और ऊर्जा की मिसाल—एसपी संचार रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक*

Spread the love

*ऊर्जावान अधिकारी को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, नैनीताल पुलिस ने दी बधाई*

*सेवा, समर्पण और ऊर्जा की मिसाल—एसपी संचार रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

*रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल को “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई*

नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से *श्री रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल* को स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर *“मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक”* से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में हल्द्वानी पुलिस का बड़ा वार, 100 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

 

*डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* की ओर से *श्री रेवाधर मठपाल* को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

श्री रेवाधर मठपाल *वर्ष 1994* में पुलिस रेडियो विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हुए। *वर्ष 2000 में निरीक्षक रेडियो* के पद पर पदोन्नति, *वर्ष 2017 में पुलिस उपाधीक्षक* तथा *वर्ष 2025 में अपर पुलिस अधीक्षक* के पद पर पदोन्नत हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री बोले- मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने *पीलीभीत, बागेश्वर, हरिद्वार, पुलिस मुख्यालय, उधमसिंहनगर सहित जनपद नैनीताल* में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निष्ठा, परिश्रम एवं लगन के साथ निर्वहन किया।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें *वर्ष 2010 में सराहनीय सेवा चिन्ह, वर्ष 2021 में विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय पदक तथा वर्ष 2022 में उत्कृष्ट सेवा पदक* से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस परिजनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

 

 

 

 

*डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं समस्त पुलिस परिवार* द्वारा *श्री रेवाधर मठपाल* को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं की कामना की है।

*मीडिया सेल*
*नैनीताल पुलिस*