स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच चाइनीज मांझे और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर विशेष अपील जारी*

*स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच चाइनीज मांझे और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर विशेष अपील जारी*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देश पर जनपद में 14 अगस्त की रात्रि से सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन: तिकोनिया में सड़क पर हुड़दंग और अराजकता करने वालों पर नामजद मुकदमा दर्ज

*मुख्य सुरक्षा बिंदु बैरियर चेकिंग:*

टांडा, एमवीआईआर, सुभाषनगर, गड़प्पू, हल्दुवा, मोहन, धानाचूली, क्वारब और खैरना सहित प्रमुख बैरियरों पर पुलिस बल तैनात कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की कड़ी चेकिंग की जा रही है।

*संवेदनशील क्षेत्रों की जांच:* बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों और बाजारों में डॉग स्क्वायड व बीडीएस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कचरा प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, जिलों में विशेष सेल गठित

 

 

*सोशल मीडिया निगरानी:* अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया सेल की पैनी नजर रहेगी।

*⚠️ आमजन व दुकानदारों से विशेष अपील*

*चाइनीज मांझा प्रतिबंध:* सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील है कि जानलेवा चाइनीज मांझे का क्रय-विक्रय या उपयोग बिल्कुल न करें। पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

*राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान:* स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के बाद यदि कहीं भी तिरंगा गिरा हुआ या लावारिस मिले, तो उसकी गरिमा बनाए रखते हुए उसे तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस चौकी में जमा कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

 

 

 

 

किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस को दें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

*मीडिया सेल*
*नैनीताल पुलिस।*

karki
inder