“ऑपरेशन स्माइल: गुमशुदा व्यक्तियों को परिवार से मिलाने का सफल प्रयास”

पुलिस का ऑपरेशन स्माइल, लोगो के चेहरों पर बिखेर रहा मुस्कान ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा 76 लापता लोगों को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

परिजनों ने ऊधम सिंह नगर पुलिस का जताया आभार।

दिनांक 01-05-2024 से दिनांक 30-06-2024 तक पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड की पहल पर प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार व नोडल अधिकारी /सहायक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशन में 01/05/2024 से 13/05/2024 तक 05 बालिका, 33 पुरुष, 38 महिलाओं कुल 76 लोगों को जो किसी वजह से परिजनों से बिछुड़ गए थे

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

 

सकुशल परिजनों से मिलवाकर उनके सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा ऊधम सिंह नगर पुलिस के इस कार्य की सराहना की गई। अभियान में कुल 4 टीमों का सर्किलवार गठन किया गया है। जिनमें टीम प्रभारी 01 उपनिरीक्षक 04 कानि0 तथा 1 महिला कानि0 को शामिल किया गया है । इसके अतिरिक्त अभियान में 1 टीम एंटी हयूमन ट्रेफिकिंग सेल (AHTU) की भी है ।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

 

 

गठित टीमों द्वारा जनपद में गुमशुदा महिला पुरुष व बच्चों को उनके परिजनों से मिलने हेतु यह अभियान मुख्यालय स्तर पर चलाया जा रहा है। गुमशुदाओं की तलाश हेतु सरहदीय जनपदो /राज्यों में जाकर जनपद के गुमशुदाओं को तलाश किया जाएगा।

karki
inder