लिटिल चैम्प सोमांश डंगवाल के रामनगर पहूँचने पर बच्चो ने किया जोरदार स्वागत।

लिटिल चैम्प सोमांश डंगवाल के रामनगर पहूँचने पर बच्चो ने किया जोरदार स्वागत।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

शहर रामनगर का लिटिल चैम्प सोमांश डंगवाल आजकल अपनें घर रामनगर (उत्तराखंड) आया हुवा है, जिस कारण उससे मिलने वालो की भीड़ लगी हुई है, जो जहाँ उससे मिलता है सेल्फी और ऑटोग्राफ की डिमांड करने लगता है, आज़ सोमांश बॉलीवुड का उभरता सितारा है, हाल ही मे सोमांश को मिले यू ट्यूब शिलवर बटन की वजह से उनके फेंस की संख्या मे लगातार इजाफा हो रहा है, अपनी मृदल भाषा और सामान्य स्वभाव के कारण वो बच्चों के साँथ साँथ बड़े लोगो के भी बहुत प्रिय है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

 

सोमांश के पिता निवर्तमान सभासद भुवन डंगवाल बताते है की सोमांश अपनें शहर और प्रदेश से हमेशा जुड़े रहे इस वजह से सोमांश से किसी के भी मिलने की कोई मनाही नहीं है,ेएक सामान्य व्यक्ति की तरह ही सभी उससे मिल सकते है, उन्होंने बताया की सोमांश का स्कूल भी उन्होंने आज़ तक इसी वजह से नहीं बदला,वह आज़ भी रामनगर स्तिथ ओक बड्स मे ही पढ़ता है,जब भी वह रामनगर आता है वह अपनें अध्यापको से,दोस्तों से मिलने विद्यालय जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

 

वह उसे एक एक प्रसिद्ध कलाकार होने के साँथ साँथ एक मिलनसार और सःह्रदय व्यक्ति भी बनाना चाहते है।सोमांश की बढ़ती प्रसिद्धि उसके अंदर किसी तरह का गलत भाव पैदा ना कर दे,वह इस पर हमेशा ध्यान भी देते है।वह उनके किसी से भी मिलने पर कोई पाबन्दी नहीं लगाते, सोमांश की माता कंचन डंगवाल स्वयं ेएक कुशल गृहणी होने के साँथ साँथ सोमांश के आचारण और व्यवहार पर विशेषतः ध्यान देती है,सोमांश द्वारा कई बड़े सेलिब्रिटी से मुलाक़ात होने और उनके साँथ काम करने पर भी उनके स्वभाव मे कोई बदलाव नहीं है वह आज़ भी सामान्य है, जो कही ना कही उनके माता पिता की बेहतर परवरीश को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

 

सोमांश बच्चों से मिलने पर उन्हें बॉलीवुड की कई खूबियां बताता है, बच्चों को मेहनत करने की सलाह देता है, कुछ डांस के टिप्स भी देता है, उसका कहना है की जल्द से जल्द वह यहाँ अन्य बच्चों के लिए भी कुछ करना चाहता है,जिससे अन्य बच्चों को भी बॉलीवुड या मीडिया मे जाने का मौका मिले वो भी आगे बढे और वो भी अपनें माता पिता का शहर का प्रदेश का नाम रोशन करे।

karki
inder