कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

एमबीपीजी कॉलेज में कचरा पृथक्करण और 3R पर कार्यशाला, विद्यार्थियों को किया जागरूक

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: Reduce, Reuse और Recycle का दिया संदेश

हल्द्वानी, 13 अक्टूबर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के तहत मंगलवार को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विद्यार्थियों के लिए स्रोत पर कचरा पृथक्करण, ठोस कचरा प्रबंधन और 3R सिद्धांत पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। नगर आयुक्त हल्द्वानी-काठगोदाम परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरे के उचित प्रबंधन की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में झूलते बिजली के तारों पर डीएम सख्त, सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

 

 

 

 

 

कार्यशाला में बताया गया कि प्रभावी कचरा प्रबंधन के लिए कचरे को उसके उत्पन्न होने के स्थान पर ही अलग-अलग करना जरूरी है। गीले, सूखे, सेनेटरी और घरेलू हानिकारक कचरे को अलग रखने से उसके संग्रहण, पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक निस्तारण में आसानी होती है। विद्यार्थियों को नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ियों को भी कचरा अलग-अलग करके सौंपने के लिए प्रेरित किया गया।

एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने की अपील

कार्यशाला के दौरान प्लास्टिक प्रदूषण पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने, बाजार जाते समय कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करने तथा प्लास्टिक कचरे को अलग एकत्र कर उचित संग्रहण व्यवस्था तक पहुंचाने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

3R सिद्धांत से समझाया कचरा प्रबंधन का महत्व

विद्यार्थियों को Reduce, Reuse और Recycle यानी कम उपयोग, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के सिद्धांतों की जानकारी दी गई। उन्हें अनावश्यक वस्तुओं की खपत कम करने, उपयोगी वस्तुओं को दोबारा इस्तेमाल में लाने और पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमा पार मानव तस्करी पर शिकंजे की तैयारी, पंतनगर में कल होगा राज्य स्तरीय मंथन

 

 

 

 

इस अवसर पर कहा गया कि विद्यार्थी अपने कॉलेज परिसर, घरों और समुदाय में लोगों को कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक कर सकते हैं। स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

कार्यक्रम में एमबीपीजी कॉलेज के एनएसएस प्रभारी, बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी, स्वच्छ भारत मिशन टीम से मनीष पांडे, पीएमयू टीम से पंकज द्विवेदी सहित नगर निगम और कॉलेज की टीम मौजूद रही।

karki
inder