वाराणसी उत्तर प्रदेश जरा हटके

नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा छठ पर्व में दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालुओं को किया गया निःशुल्क चाय वितरण ।

Spread the love

*नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा छठ पर्व में दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालुओं को किया गया निःशुल्क चाय वितरण ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

वाराणसी के अस्सी घाट पर छठ पूजा के पावन अवसर पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के द्वारा दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं को गर्म चाय पिलाकर उनकी थकान मिटाई। संस्था अध्यक्ष ममता ने बताया कि छठ पर्व एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो सूर्य देवता की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है और इसमें सूर्य देवता को अर्घ देने , उनकी पूजा करने के लिए विभिन्न अनुष्ठान और विधियां की जाती हैं क्योंकि यह जीवन के लिए आवश्यक ऊर्जा और प्रकाश का स्रोत हैं। , समाजसेविका संध्या पांडे ने छठ पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि – इस पर्व में प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान जैसे – नदियों और जल स्रोतों की पूजा की जाती है, जो जीवन के लिए आवश्यक हैं साथ ही इस पर्व पर परिवार और समाज के लोग एकत्रित होते हैं ,साथ में पूजा – अनुष्ठान करते हैं, जो एकता और सौहार्द को बढ़ावा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

संस्था के संस्थापक विजय कुमार ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर अस्सी घाट पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ जुटती है और उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था के द्वारा निःशुल्क चाय वितरण का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा माह में नैनीताल पुलिस का सख़्त अभियान, स्कूल बस संचालकों को किया जागरूक।

 

 

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के मोहम्मद अनीस ,मंगलेश्वर प्रसाद, सूरज पाल, रामबाबू गुप्ता , रिंकू, करम भारती, सुमित बिंद , राजश्री साहनी,वर्षा श्रीवास्तव और अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की समाप्ति मोहम्मद अनीस ने धन्यवाद ज्ञापन दे कर किया ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की दस वर्षीय बाल कलाकार किरन कोटवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम

ममता (समाज सेविका )
संस्था – अध्यक्ष
नई सुबह एक उम्मीद
सामाजिक संस्था
मो 9598 644 904