उत्तराखंड क्राइम रामनगर

बस अड्डे की अव्यवस्था के खिलाफ जनता लामबंद, जल्द समाधान की मांग।

Spread the love

बस अड्डे की अव्यवस्था के खिलाफ जनता लामबंद, जल्द समाधान की मांग।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, नैनीताल।
रामनगर का रोडवेज बस अड्डा, जो वर्षों से निर्माण को लेकर चर्चा में रहा है, अब एक नई समस्या की वजह से क्षेत्रीय जनता की परेशानी का कारण बन गया है। थोड़ी सी बारिश होते ही अड्डे के अंदर से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहने लगता है, जिससे सड़क पर बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन मोड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

 

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे इस अड्डे में पानी की निकासी के लिए अब तक कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। अड्डे के कर्मचारी दीवार तोड़कर पानी को बाहर निकालते हैं, जिससे सड़क पर बहाव तेज हो जाता है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

गुरुवार को स्थानीय लोगों ने रोडवेज बस अड्डे में आकर घेराव किया, और समस्या के समाधान की मांग करते हुए ठेकेदार और रोडवेज अधिकारियों को चेतावनी दी।इस संबंध में एजीएम नवीन आर्य ने बताया कि पानी की यह समस्या वन विभाग द्वारा रोडवेज की ओर छोड़े गए पानी के कारण हो रही है, जिससे अड्डे में जलभराव हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की झीलों को नई पहचान: भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल के सौंदर्यीकरण पर 46 करोड़ से अधिक खर्च

 

 

 

स्थानीय जनता ने चेताया है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।