उत्तराखंड देहरादून सियासत

द केरला स्टोरी 2’ देख बोले CM पुष्कर सिंह धामी — समाज को जागरूक करने वाली फिल्म

Spread the love

द केरला स्टोरी 2’ देख बोले CM पुष्कर सिंह धामी — समाज को जागरूक करने वाली फिल्म

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है।

यह भी पढ़ें 👉  🙏🏼💐*बारिश, विशाल भीड़ और जबरदस्त उत्साह: एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए नीम किरौली बाबा के दर्शन, रातभर सेवाभाव में जुटी रही नैनीताल पुलिस* 🎉*पूरी रात्रि उमड़ता रहा आस्था का सैलाब, पुलिस, प्रशासन, मंदिर समिति की व्यवस्था व स्थानीय जनता के सहयोग की जमकर सराहना*

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अवैध और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के कानून समाज में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सीएम धामी ने दिलाई शपथ

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज को सोचने और समझने का अवसर देती हैं, और सरकार ऐसे हर प्रयास का समर्थन करती है।

इस अवसर पर मेयर श्री सौरभ थपलियाल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधि थे।