उत्तर प्रदेश क्राइम

भीषण सड़क हादसा : पिंडदान से लौटते चार श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, तीन महिलाएं घायल।

Spread the love

भीषण सड़क हादसा : पिंडदान से लौटते चार श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, तीन महिलाएं घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

प्रयागराज। गया से पिंडदान कर कानपुर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहियां पुल के पास हाईवे पर खड़ी बोलेरो खराब हो गई थी। वाहन में सवार लोग सड़क किनारे बैठे थे, तभी सुबह करीब चार बजे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल में बड़ा अग्निकांड टला, संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन बना मिसाल

हादसे में कानपुर के रहने वाले सुरेश सैनी, सुरेश बाजपेई, उनकी पत्नी तारा देवी और राम सागर अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में एक बुजुर्ग प्रेम नारायण और बोलेरो चालक बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद — SOTF कुमाऊँ का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार*

जानकारी के अनुसार बोलेरो (UP 77 Z 8903) गुलौली थाना मूसानगर, कानपुर देहात से श्रद्धालुओं को लेकर गया पिंडदान के लिए गई थी। वापसी में वाहन खराब होने पर चालक मिस्त्री की तलाश में चला गया और इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं से अभद्रता पर सख्ती, होली से पूर्व पुलिस का अभियान तेज

हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।