क्राइम रामनगर

महिला जिप्सी चालको ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी।

Spread the love

महिला जिप्सी चालको ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

– रामनगर कॉर्बेट नेशनल पार्क में कॉर्बेट प्रशासन ने महिला जिप्सी चालको की नियुक्तियां की थी। जिसमे चालीस से ज्यादा महिलाओ ने आवेदन किया था। इन महिलाओ को देहरादून में ट्रेनिंग भी दी गई थी इसके बावजूद भी तीन साल बीतने के बाद भी कॉर्बेट प्रशासन द्वारा इन बेरोजगार महिलाओ को रोजगार नही मिला। जिसके चलते आज फिर इन जिप्सी चालक महिलाओ ने कॉर्बेट के निदेशक धीरज पांडे से मुलाकात की लेकिन कोई हल नहीं निकला।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

 

 

 

जिसके चलते इन जिप्सी चालक महिलाओ ने एक ज्ञापन कॉर्बेट प्रशासन को दिया ज्ञापन के माध्यम से अवगत किया की महिलाए बेरोजगारी के चलते काफी समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉर्बेट प्रशासन को इन जिप्सी चालक महिलाओ ने रोजगार मुहैया कराने के लिए तीन दिन तक का समय दिया है, तीन दिन के अंदर कोई संतुष्ट जवाब नही आता है तो मजबूरन सोमवार से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के घोसीयान में तनाव, दो गुटों के बीच पत्थरबाजी से मचा हड़कंप