उत्तरकाशी उत्तराखंड क्राइम

जनशक्ति सोसाइटी का मुख्य डायरेक्टर गिरफ्तार साथियों के साथ मिलकर हड़पे 17 करोड़ 72 लाख रुपये।

Spread the love

उत्तरकाशी जनशक्ति सोसाइटी का मुख्य डायरेक्टर गिरफ्तार साथियों के साथ मिलकर हड़पे 17 करोड़ 72 लाख रुपये।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तरकाशी के करीब 6 हजार लोगों का लगा चूना जनशक्ति मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के मुख्य डायरेक्टर नवीन देशवाल को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि नवीन देशवाल ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर जनशक्ति मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर जनता के करोड़ों रुपए हड़प लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर के 8 खिलाड़ी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

 

 

 

मैच्योरिटी के समय रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ितों ने कंपनी के खिलाफ उत्तरकाशी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। तभी से पुलिस मामले में जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने में लगी है। उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि मामले में नामजद चार आरोपी पहले गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं। ।।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

 

 

दो नामजद आरोपियों की मौत हो चुकी है। मुख्य आरोपी नवीन देशवाल जो मूल रूप से पौड़ी का रहने वाला है वह लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कई राज्यों में छिपता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  देशभक्ति और संस्कृति का संगम: रेड रोज पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव।

 

 

कड़ी सुरागसी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने जनता के करीब 17 करोड़ 72 लख रुपए हड़प रखे हैं।