खेल उत्तराखंड रामनगर

एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर के 8 खिलाड़ी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Spread the love

एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर के 8 खिलाड़ी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर (नैनीताल)। एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि विद्यालय के 8 छात्र-छात्राओं का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 2 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक बाड़मेर (राजस्थान) में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी कक्षा 12 में अध्ययनरत हैं। इन छात्र-छात्राओं ने हाल ही में अल्मोड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर स्थान सुनिश्चित किया।

यह भी पढ़ें 👉  #भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा। #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट।

U-19 बालक वर्ग में मयंक कांडपाल, युवराज बिष्ट एवं सभ्य चन्द्रा का चयन हुआ है, जबकि U-19 बालिका वर्ग में महिमा रावत, यशस्विनी तड़ियाल, सिमरन, नैन्सी तड़ियाल तथा तनीशा परिहार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

इस उपलब्धि पर खेल अध्यापक प्रकाश रावत, विद्यालय प्रबंधक विनय जिन्दल, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा सहित शिक्षकगण लाल चन्द्र मांझी, दीप नारायण, डॉ. विनोद कुमार, प्रदीप रावत, हरीश बिष्ट, ममता पंत, प्रेमा नेगी, अंकना शाह, वंदना, आँचल, प्रीति बंगारी, नीलू जिंदल, जफर अली, अमित धारकिया, नीरज राज, रवि मेहरा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा वार, 13 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार “दिल्ली का स्नैचर रामनगर में दबोचा!”