उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

02 व्यक्ति जो अचानक आये बरसाती नदी की चपेट मे आकर फंस गये वही पुलिस बनी  देवदूत, डूबते हुये दोंनो व्यक्तियों की बचाई जान।

Spread the love

02 व्यक्ति जो अचानक आये बरसाती नदी की चपेट मे आकर फंस गये वही पुलिस बनी  देवदूत, डूबते हुये दोंनो व्यक्तियों की बचाई जान।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

दिंनांक 8/07/2023 कोथाना प्रेमनगर पर डायल 112/आम जनमानस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि यू0आई0टी पुल के नीचे बरसाती नदी के उफान पर आने के कारण 02 व्यक्ति जो अचानक आये बरसाती नदी की चपेट मे आकर फंस गये हैं।  इस सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर आपदा राहत उपकरणों के पंहुचे, तो पाया कि नदी मे अचानक पानी आने तथा जलस्तर खतरे के निशान से उपर होने के कारण 02 व्यक्ति नदी मे फंसे है।

यह भी पढ़ें 👉  आनन्द बर्द्धन ने विभागों को दिए निर्देश, बाह्य सहायतित योजनाओं की नई कार्ययोजना तैयार करें

 

 

 

सूचना के सम्बन्ध मे उच्चाधिकारीगण तथा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराते हुये थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा फंसे हुये व्यक्तियों को कडी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया , जिससे जनहानि होने से बच गयी । जिसपर प्रेमनगर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं मिडिया बन्धुओं द्वारा थाना प्रेमनगर पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत, पुलिस नेटवर्क और वन्यजीव संघर्ष पर करोड़ों स्वीकृत

 

बचाये गये व्यक्तियों का विवरण
1- अनिल कुमार पुत्र श्री राम जुलम यादव उम्र 30 वर्ष नि0 बान्द्रा ब्लाक प्रिया ग्राम पीपरपटिया जिला मुजफ्फरपुर बिहार।
2- जिम्मेदार पुत्र हजारीलाल उम्र 35 वर्ष नि0 बान्द्रा ब्लाक प्रिया ग्राम पीपरपटिया जि0 मुजफ्फरपुर बिहार

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय विकास, रोजगार और आधारभूत संरचना पर केंद्रित रहा बजट पूर्व संवाद

 

 

पुलिस टीम
1- पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष प्रेमनगर देहरादून
2- उ0नि0 संजय रावत
3- उ0नि0 जगमोहन सिंह
4- हे0का0 महेन्द्र सिंह
5- चालक जी0एस0सैनी