जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में सिंगल विन्डो पोर्टल की जिला प्राधिकृत समिति की बैठक का आयोजन किया।

जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में सिंगल विन्डो पोर्टल की जिला प्राधिकृत समिति की बैठक का आयोजन किया।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी 30 जून 2023 एकल खिड़की अनुज्ञापन अधिनियम-2022 के अन्तर्गत जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में सिंगल विन्डो पोर्टल की जिला प्राधिकृत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निवेशकों के 26.16 करोड़ से 78 रोजगार प्रदान करने वाली 9 आवेदनों के प्रस्तावों को सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

 

जिलाधिकारी के द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि सभी विभाग सैद्धान्तिक सहमति दिये जाने से पूर्व इकाई स्थल के इन्फ्रास्टक्चर साईट, फिसीबिलिटी, टैक्नीकल फैसीबिलिटी को साईट निरीक्षण करने के उपरान्त सुनिश्चित करते हुए ही सैद्धान्तिक सहमति प्रदान करें। उन्होने कहा निवेशकों को भविष्य में इकाई स्थापना एवं अनापत्तियों को प्राप्त करने में कठिनाईयों का सामना ना करना पडे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये है कि सभी विभाग 15 दिनों के भीतर सैद्धान्तिक सहमति अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

 

बैठक में महाप्रबन्धक उद्योग सुनील कुमार पंत, महेश द्विवेद्वी, एआईजी स्टाम्प डीडी पंागती, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल गौरव कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी ऋतु कुकरेती सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

————————-
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 05946- 220184

karki
inder