Uncategorized उत्तर प्रदेश क्राइम मैनपुरी

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या।

Spread the love

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मैनपुरी के घिरोर के गांव गड़ारा में युवक और युवती बनारसी पड़ोसी थे। हम उम्र थे और दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। तीन माह पूर्व जब प्रेम संबंध का खुलासा हुआ तो परिवार वालों ने एतराज किया। वीकेश को परिजन ने दूर करने के लिए अलीगढ़ भेज दिया। अलग होने के बाद दोनों साथ जी तो नहीं सके लेकिन मंगलवार की रात एक साथ इस दुनिया से अलविदा कह गए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट क्षेत्र में पर्यावरण संकट, जंगलों में छोड़ा जा रहा गंदा पानी।

 

 

हाकिम सिंह और सर्वेश एक ही जाति के और पड़ोसी हैं। हाकिम के बेटे वीकेश और सर्वेश की पुत्री बनारसी के बीच चल रहे प्रेम संबंध से परिजन अनजान थे। तीन माह पहले कुछ ऐसा हुआ कि प्रेम संबंध की जानकारी दोनों के परिजन को हो गई। एक ही जाति और गांव के होने की वजह के चलते शायद दोनों के परिजन एतराज ठान बैठे। दोनों को अलग करने का फैसला कर लिया गया। वीकेश को परिजन ने अलीगढ़ एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करने के लिए भेज दिया।

उधर बनारसी को भी परिजन ने समझाया बुझाया। दोनों को अलग करने के बाद परिजन बेफिक्र हो गए थे। शायद वीकेश और बनारसी ने कुछ और ही सोच रखा था। कुछ दिन पूर्व गांव आने के बाद मंगलवार की रात दोनों पुराने मकान पर मिले। उनके बीच क्या बातें हुईं। यह उनके अलावा कोई नहीं जानता।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 पुलिस की वर्दी को चुनौती दोगे… तो कानून तुम्हारी अकड़ तोड़ देगा* *👊 SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती के आगे नहीं चली धमकी, सरकारी काम मे बाधा, आरोपी गिरफ्तार, कार सीज*

 

 

शायद उन्होंने फैसला लिया कि भले ही वह साथ जी न सके। लेकिन अब एक साथ मरकर इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। दोनों ने ऐसा ही किया और वीकेश और बनारसी की छोटी से प्रेम कहानी का अंत हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का ताबड़तोड़ एक्शन! रामनगर में शराब माफियाओं और हथियारबंद युवकों पर पुलिस का कहर, तीन गिरफ्तार